- 5 सितंबर को ओटीए गया में 29वीं पासिंग आउट परेड आयोजित होगी।
- शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल एंट्री के 65वें कोर्स के 219 पुरुष और 36वें कोर्स की 35 महिला अधिकारी कैडेट बनेंगे सेना के अधिकारी।
- लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हुआंग और लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर होंगे कार्यक्रम के विशेष अतिथि।
- पी. शशि कुमार को 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया जाएगा।
- दीपक रावत ने ऑर्डर ऑफ मेरिट में दूसरा और नवनीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
- अक्षय वी. कोल्हे को शारीरिक प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ अधिकारी कैडेट के लिए सिख रेजिमेंट सिल्वर मेडल मिला।
- कालीधर कंपनी को इंटर-कंपनी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ट्रॉफी मिली।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों की मेहनत और समर्पण को सम्मानित करने के लिए यह समारोह आयोजित किया गया था।
अफसर प्रशिक्षण अकादमी, गया की स्थापना 18 जुलाई 2011 को हुई थी और यह भारतीय सेना की प्री-कमीशनिंग प्रशिक्षण अकादमियों में प्रमुख स्थान रखती है। अकादमी का आदर्श वाक्य 'शौर्य, ज्ञान, संकल्प' है, जो कैडेटों को शारीरिक और सैन्य प्रशिक्षण के साथ नेतृत्व, अनुशासन, निर्णय क्षमता और अकादमिक दक्षता के लिए तैयार करता है। 5 सितंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड इन कैडेटों के प्रशिक्षण का औपचारिक समापन करेगी, जिसके बाद वे भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
Continue With Google
Comments (0)