- डॉ. प्रेम कुमार ने सेवार्थ फाउंडेशन के शिविर में चिकित्सा, पेयजल और अन्य सेवाओं की जानकारी ली।
- मगध सब्जी प्रसंस्करण एवं वितरण सहभागी संस्था के स्टॉल पर भी जाकर उन्होंने सेवाओं की समीक्षा की।
- सुकन्या वेलफेयर एसोसिएशन और आर्किटेक्ट एंड इंजीनियर एसोसिएशन के स्टॉल का भी निरीक्षण किया।
डॉ. प्रेम कुमार ने सभी सेवा शिविरों के कार्यों की प्रशंसा की और इन्हें तीर्थयात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से श्रद्धालु गयाजी से बेहतर अनुभव लेकर लौटते हैं।
डॉ. प्रेम कुमार ने इस दौरान कहा कि पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए सेवा शिविरों के माध्यम से उन्हें चिकित्सा और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं मिलती हैं। सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि उनकी संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय है और पितृपक्ष मेले के दौरान भी तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं।
Continue With Google
Comments (0)