गया लाइव डेस्क। गयाजी के बेलागंज बाजार में स्वास्थ्य विभाग, बिहार के खाद्य संरक्षा प्रकोष्ठ के सहयोग से एवं प्योर अर्थ इंडिया और उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड द्वारा "फूड सेफ्टी हेल्थ चेक" अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य हल्दी में सीसा (लेड) की मिलावट के प्रति व्यापारियों और विक्रेताओं को जागरूक करना था।
- अभियान में खाद्य संरक्षा विभाग के अभिहित पदाधिकारी श्री अजय कुमार, प्योर अर्थ इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर श्री अर्पित सिन्हा, और उद्यम मंत्र भारत लिमिटेड के निदेशक श्री सौरभ समदर्शी ने भाग लिया।
- विक्रेताओं को हल्दी में सीसा (लेड) की मिलावट से होने वाले स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
- FSSAI के मानकों के अनुसार हल्दी में लेड की अधिकतम स्वीकार्य मात्रा 10 माइक्रोग्राम प्रति ग्राम है।
- पोर्टेबल एक्स-रे फ्लोरेसेंस (pXRF) मशीन से हल्दी के 29 नमूनों की जांच की गई।
- जांच में 18 नमूनों में लेड मानक से अधिक पाया गया।
- 62% हल्दी की गांठों में अधिक मात्रा में लेड पाया गया।
- व्यापारियों को सुरक्षित स्रोतों से हल्दी की खरीद-बिक्री की सलाह दी गई।
खाद्य संरक्षा विभाग ने चेतावनी दी कि भविष्य में मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के अंत में सभी विक्रेताओं ने यह आश्वासन दिया कि वे भविष्य में सीसा (लेड) युक्त हल्दी का क्रय-विक्रय नहीं करेंगे और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहयोग देंगे। यह पहल स्थानीय व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है।
Continue With Google
Comments (0)