गया लाइव डेस्क। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवकों ने पितृपक्ष मेला महासंगम में सेवा, सहयोग और स्वच्छता का अनूठा उदाहरण पेश किया। प्रो. सहदेब बाउरी के संरक्षण और एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी की देखरेख में, इन स्वयंसेवकों ने मेला परिसर की सफाई और पिंडदानियों की सहायता कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

  • स्वयंसेवकों ने सीताकुंड और श्री विष्णुपद मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।
  • कचरे में पत्तल, प्लास्टिक रैपर्स, पानी की बोतलें, सड़े-गले फूल और अन्य वस्त्र शामिल थे।
  • पिंडदानियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने और उनके सामान की व्यवस्था में मदद की गई।
  • एनएसएस टीम ने फल्गु नदी पर बने रबर डैम और धार्मिक गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को उनके अनुभवों पर आधारित प्रतिवेदन लिखने के निर्देश दिए हैं।

इस श्रमदान अभियान ने न केवल परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित की बल्कि छात्रों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों की समझ भी प्रदान की। फर्स्ट सेमेस्टर की कुछ स्वयंसेवक पहली बार सीताकुंड और रबर डैम देखने का अवसर पाकर काफी उत्साहित दिखीं। इस प्रकार के अभियान छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं।