- कार्यक्रम का आयोजन गया के गोदावरी स्थित आवास पर किया गया।
- इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन, इमामगंज की विधायक दीपा कुमारी और अतरी के विधायक रोमित कुमार समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
- सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
- कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
- नेताओं ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है।
कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
डॉ. संतोष सुमन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका जैसे देशों के साथ भारत की चर्चाओं में भूमिका पहले से अधिक प्रभावशाली हुई है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हम पार्टी ने दीप जलाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया और यह संकल्प लिया कि पीएम मोदी के कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए मार्ग पर चलने और देशहित में काम करने का संकल्प लिया।
Continue With Google
Comments (0)