- कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया।
- प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी ने देश के विकास और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यों को आगे बढ़ाया है।
- कार्यक्रम में दिव्यांगजन और सेना के जवानों को सम्मानित किया गया।
- केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर समाज को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।
कार्यकर्ताओं को निर्देश: भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यों और योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देने का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें।
समारोह में दिव्यांगजन मनीष शर्मा, सुचिंद्र तिवारी, और सेना के जवान मंटू कुमार समेत अन्य गणमान्यों को सम्मानित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा मुख्यमंत्री से शुरू होकर आज प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक पहुंची है। उन्होंने जीवन का हर क्षण देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित किया है।
Continue With Google
Comments (0)