गया लाइव डेस्क। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की गया जिला महानगर इकाई की ओर से सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हम सेक्युलर महानगर अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मुकेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर डेल्हा थाना के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद केक काटकर केंद्रीय मंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। हर साल जन्मदिन पर पौधारोपण मुकेश चौधरी ने कहा कि जीतन राम मांझी का जन्म बुद्ध पूर्णिमा के दिन हुआ था। पार्टी की ओर से हर वर्ष उनके जन्मदिन पर पौधारोपण कर इसे यादगार बनाने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम में जाटू नेता राजू बरनवाल सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार मांझी ने भी अपने क्षेत्र में पौधारोपण किया और एक होटल के सभागार में केक काटकर जन्मदिन मनाया।