गया लाइव डेस्क। पितृपक्ष मेला 2026 के दौरान देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए गया जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेला क्षेत्र को 16 सुपर जोन, 45 जोन और 365 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जहां पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे।

  • 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा पितृपक्ष मेला।
  • तीर्थयात्रियों के लिए विष्णुपद और देवघाट जैसे स्थानों पर तर्पण और पिंडदान का आयोजन।
  • मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम।
  • सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, गोताखोर और लाइफ जैकेट की सुविधा।
  • आपात स्थिति में त्वरित सहायता के निर्देश, एम्बुलेंस और फायर सर्विस के नंबर सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शित।
  • पिंडदान गयाजी ऐप के माध्यम से शिकायतों का त्वरित समाधान।
  • स्वच्छता, पेयजल और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान।

सभी पदाधिकारी जॉइंट ऑर्डर का अध्ययन कर अपने दायित्व से रहें अवगत। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जॉइंट ऑर्डर का अध्ययन करें और अपने ड्यूटी स्थल पर तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

पितृपक्ष मेला न केवल धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व का है, बल्कि यह गया की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करने का भी अवसर है। जिला प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को हरसंभव सुविधा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे गयाजी से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें।