गया लाइव डेस्क। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में भ्रष्टाचार और सामाजिक असमानता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महमन्ना में आयोजित भुइयां मुसहर संघ सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने कहा कि उनके 17 महीने के कार्यकाल में नौकरी दी गई थी, जबकि मौजूदा सरकार छात्रों पर अत्याचार कर रही है।

  • तेजस्वी यादव ने लालू यादव के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को अधिकार दिलाने का काम किया।
  • कार्यक्रम में भगवतीया देवी और उनकी बेटी के उदहारण को पेश करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा वंचितों की आवाज को मजबूत किया है।
  • कार्यक्रम का आयोजन भुइयां मुसहर संघ के जिला अध्यक्ष मनोरंजन कुमार उर्फ भोला मांझी द्वारा किया गया था।
  • श्री यादव के साथ कार्यक्रम में अब्दुल बारी सिद्दिकी, विधायक अजय कुमार सहित अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद थे।
  • कार्यक्रम के दौरान झूमर और लौंडा नाच का भी आयोजन किया गया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि समाज को शिक्षित बनना होगा और बदलाव लाने के लिए संकल्पित होना होगा।

तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार व्यापक स्तर पर बढ़ गया है और सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की और समाज में बदलाव लाने की अपील की।