गया लाइव डेस्क। युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बिहार के प्रदेश महासचिव के रूप में उत्तम कुशवाहा की नियुक्ति हुई है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता जताई है।
- उत्तम कुशवाहा पिछले 15 वर्षों से पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।
- वह लगातार चौथी बार मगध विश्वविद्यालय के जदयू अध्यक्ष रह चुके हैं।
- पार्टी ने उनकी कार्यशैली और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।
- कुशवाहा ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल का भी आभार प्रकट किया।
उत्तम कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
कुशवाहा ने अपने प्राथमिकताओं के बारे में बताते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता युवा जनता दल यूनाइटेड के संगठन को और मजबूत करना, युवाओं को पार्टी से जोड़ना, और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना होगा। उनका कहना है कि वे माननीय नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
उन्होंने युवाओं की समस्याओं को उठाने और उन्हें संगठन से जोड़ने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और नेतृत्व के मार्गदर्शन में वे युवाओं के बीच सक्रिय रहकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
उत्तम कुशवाहा ने विश्वास जताया कि वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और युवा साथियों के सहयोग से युवा जदयू को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर काम किया जाएगा।
Continue With Google
Comments (0)