गया लाइव डेस्क। पितृपक्ष मेला 2026 के दूसरे दिन विष्णुपद क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। देश के विभिन्न राज्यों से आए तीर्थयात्री पिंडदान एवं तर्पण करने के लिए पहुंचे। जिला पदाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
- जिला पदाधिकारी ने विष्णुपद मंदिर, घाट और आवागमन वाले मार्गों का पैदल निरीक्षण किया।
- भीड़ नियंत्रण, सुगम आवागमन, कतार व्यवस्था, और साफ-सफाई की बारीकी से समीक्षा की गई।
- NCC एवं स्काउट गाइड के बच्चों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने में सहयोग किया।
- वृद्ध एवं असहाय श्रद्धालुओं को व्हीलचेयर से मंदिर और घाट तक पहुंचाया गया।
- साफ-सफाई के लिए नगर आयुक्त को लगातार और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिले। प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और स्वयंसेवी संगठन एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। जिला पदाधिकारी ने मौके पर तैनात कर्मियों को अपने दायित्वों का तत्परता से निर्वहन करने का निर्देश दिया।
Continue With Google
Comments (0)