गया लाइव डेस्क। पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के अंतर्गत यातायात, परिवहन और पार्किंग व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से समाहरणालय सभागार, गया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन और नगर पुलिस अधीक्षक, गया ने की। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
- बैठक में यातायात, परिवहन और पार्किंग कोषांग के सभी संबंधित अधिकारी, नामित पुरोहितगण श्री महेश लाल गुपुत, श्री अमरनाथ राय और श्री मणि लाल बारीक शामिल थे।
- सभी चिन्हित पार्किंग स्थलों पर शेड, पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरा और पब्लिक एड्रेस सिस्टम जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
- जीविका दीदियों द्वारा सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए रोटी शिविर लगाने की व्यवस्था की जा रही है।
- नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को मेला अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए निर्देशित किया।
अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन ने कहा कि 25 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच चलने वाले पितृपक्ष मेला के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। कुछ विशेष तिथियों पर अधिक भीड़ की संभावना को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जा रही है।
बैठक में सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी वाहन केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किए जाएं।
Continue With Google
Comments (0)