गया लाइव डेस्क। बिहार में अंतर्राष्ट्रीय हवाई संपर्कता को विस्तार देते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गयाजी से बैंकॉक के लिए इंडिगो एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल से बिहार की संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी।
- गयाजी और बैंकॉक के बीच इंडिगो एयरलाइंस की सेवा सप्ताह में दो दिन उपलब्ध होगी।
- इससे पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
- गयाजी का अंतर्राष्ट्रीय संपर्क सुदृढ़ होने से बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुविधा होगी।
- स्थानीय अर्थव्यवस्था, होटल, परिवहन और हस्तशिल्प व्यवसायों को लाभ की उम्मीद।
महत्वपूर्ण निर्देश: बिहार में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए इंडिगो एयरलाइंस का सहयोग महत्वपूर्ण है। पटना, दरभंगा, गयाजी और पूर्णिया एयरपोर्ट से एयर कनेक्टिविटी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडिगो एयरलाइंस का आभार व्यक्त किया और कहा कि बेहतर हवाई संपर्कता से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। इस पहल से बिहार को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Continue With Google
Comments (0)