गया लाइव डेस्क। जापान से 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बोधगया पहुंचा है, जो विश्व शांति और मानव कल्याण के संदेश के साथ महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध से प्रार्थना कर रहा है। इस अनोखी पहल का उद्देश्य एक लाख हस्तलिखित पत्रिकाओं के माध्यम से शांति और सद्भावना का संदेश फैलाना है।
- प्रतिनिधिमंडल ने महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध के चरणों में पत्रिकाएं अर्पित की।
- जापान के लोग पिछले 14 वर्षों से इस पहल के तहत पत्रिकाओं में शांति और मानव कल्याण से जुड़े संदेश लिख रहे हैं।
- अब तक लगभग 95 हजार पत्रिकाएं तैयार की जा चुकी हैं, और हर वर्ष 5 हजार पत्रिकाएं जोड़ी जाती हैं।
- इस अभियान का नेतृत्व जापान के यक्षिजी मंदिर के प्रधान पुजारी किताटसू इकोमा कर रहे हैं।
- प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में सन्से तोकुरा, संसे नेगुरो बोकुदो प्रमुख धर्मगुरु शामिल हैं।
- धार्मिक पर्यटन के माध्यम से भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक संबंध मजबूत हो रहे हैं।
सभी संदेशों में विश्व शांति और भाईचारे की कामना की गई है।
महामाया पैलेस होटल के मालिक और बोधगया होटल एसोसिएशन के महासचिव सुदामा कुमार ने बताया कि जापान से आए प्रतिनिधिमंडल का बोधगया से विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव है। जापानी मंदिर के पुजारीगण और स्थानीय निः शुल्क स्कूल की संचालिका यूकी इनोवे का भी इस कार्यक्रम में अहम योगदान रहा।
यह पहल न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट करती है, बल्कि शांति, करुणा और आपसी सद्भाव का संदेश भी देती है। जापान और भारत के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का यह प्रयास दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है।
Continue With Google
Comments (0)