गया लाइव डेस्क। पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारियों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा प्रेतशिला वेदी स्थल का गहन निरीक्षण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं नगर विकास टीम ने स्थल पर जाकर समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पांच दिनों के भीतर शेष कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
- प्रेतशिला वेदी स्थल की 676 सीढ़ियों का निरीक्षण कर पिंडदान वेदी स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
- साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, वेदी स्थल के रंग-रोगन, पेयजल की उपलब्धता, और सीसीटीवी व्यवस्था की जांच की गई।
- पार्किंग व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
- प्रेतशिला तालाब की साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कार्यों को अगले पांच दिनों के भीतर पूरा किया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष मेला के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महत्वपूर्ण वेदी स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का प्रयास जारी है।
Continue With Google
Comments (0)