गया लाइव डेस्क। जिले की सड़क संरचना को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए डीएम शशांक शुभंकर ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीण, शहरी और राष्ट्रीय राजमार्गों की सड़कों के नियमित रखरखाव और समयबद्ध मरम्मती को सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।
- जिले की सभी ग्रामीण एवं शहरी सड़कों का भौतिक निरीक्षण कर मरम्मती योग्य सड़कों की पहचान की गई।
- निर्देश दिए गए कि मरम्मत की गई सड़कों की पुनः भौतिक जांच कराई जाएगी।
- सड़कों के समीप पर्याप्त संख्या में रेडियम युक्त साइनेज और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश।
- निर्माणाधीन पुल-पुलियों और डायवर्सन के पास मजबूत बैरिकेडिंग लगाने का निर्देश।
- एयरपोर्ट से बोधगया जाने वाले मार्ग के गड्ढों को तीन दिनों में ठीक करने का सख्त आदेश।
सड़क सुरक्षा और नागरिक सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
बैठक के दौरान, जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सड़क सुरक्षा और नागरिकों की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा, ताकि सड़कों के रखरखाव, मरम्मती और सुरक्षा से जुड़े कार्य समय-सीमा के भीतर पूरे हो सकें।
इस कदम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना और यातायात को सुचारू बनाना है। सड़कों पर पर्याप्त साइनेज और प्रकाश व्यवस्था से वाहन चालकों और राहगीरों को रात के समय भी सुरक्षित मार्गदर्शन मिल सकेगा।
Continue With Google
Comments (0)