गया लाइव डेस्क। गया जिले में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

  • मानपुर सिक्सलेन पुल के नीचे स्थित भास्कर घाट, मानपुर मलाहटौली घाट, राय बिंदेश्वरी घाट, किरानी घाट और सीढ़िया घाट का निरीक्षण किया गया।
  • घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ का समतलीकरण, और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
  • श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी।
  • भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
  • प्रवेश और निकास दवारों के पास पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
  • वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि छठ महापर्व से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। वरीय पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।