गया लाइव डेस्क। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने अपना 14वां स्थापना दिवस गया विद्युत अंचल कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मियों ने कंपनी की 14 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

  • कार्यक्रम में विद्युत अधीक्षण अभियंता इंजीनियर संदीप प्रकाश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
  • SBPDCL ने 14 वर्षों में विद्युत वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।
  • उपभोक्ताओं को 23 से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
  • खराब ट्रांसफॉर्मर को दो घंटे के भीतर बदलने की व्यवस्था विकसित की गई है।
  • पितृपक्ष मेला के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभागीय कर्मियों की सराहना की गई।
  • बिलिंग दक्षता में सुधार और AT&C लॉस में कमी आई है।
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
  • गया जिले में 5,000 आवेदनों में से लगभग 30% सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन पूरे हो चुके हैं।

अधिकारियों ने विभागीय कर्मियों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए अपने आवासों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसबीपीडीसीएल को उत्कृष्टता के नए आयामों तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।