- गया शहर में सुबह 06:00 बजे से रात 12:00 बजे तक बड़े मालवाहक और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- रामशिला, सिकड़िया मोड़, घुघरीटांड़, बुनियादगंज और मुफस्सिल मोड़ पर विशेष यातायात निगरानी की जाएगी।
- काशीनाथ मोड़ से समाहरणालय गोलंबर होते हुए केदारनाथ मार्केट, जीबी रोड और रमना रोड तक सभी वाहनों का प्रवेश दिन में 11:00 बजे से रात 12:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
- नादरागंज से कोइरीबारी होते हुए पीरमंसूर मोड़ की ओर और पीरमंसूर चौक से केदारनाथ मार्केट तक वाहनों का प्रवेश दिन में 11:00 बजे से रात 12:00 बजे तक बंद रहेगा।
- मुफस्सिल मोड़ से किरानीघाट की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
महत्वपूर्ण निर्देश: यातायात नियमों का पालन अनिवार्य
जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इन विशेष यातायात नियमों का पालन करें। अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों में प्रवेश न करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें ताकि पर्व के दौरान आवागमन सुगम और सुरक्षित बना रहे।
यह विशेष यातायात व्यवस्था 06 नवंबर 2026 से 08 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे जारी किए गए मार्गों का पालन करें और किसी भी समस्या या जानकारी के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
Continue With Google
Comments (0)