गया लाइव डेस्क। लंबे समय से खरीद-बिक्री पर रोक वाली जमीनों को जिला प्रशासन ने राहत पहुंचाई है। डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि 2012, 2013, 2014 और 2023 से कई जमीनें रोक सूची में थीं, जिन्हें अब जांचोपरांत मुक्त कर दिया गया है। आज कुल 03 जमीनों को रोक सूची से विमुक्त किया गया है। यह कदम आम जनता की सुविधा के लिए उठाया गया है ताकि बेवजह कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।
- खिजरसराय अंचल के महमदपुर मौजा अंतर्गत कौलेश्वर लाल की जमीन को 2013 से रोक सूची में रखा गया था, जिसे आज हटाया गया।
- डोभी अंचल के बजौरा मौजा अंतर्गत अनुज कुमार सिंह की जमीन भी 2013 से रोक सूची में थी, जिसे अब विमुक्त कर दिया गया।
- डुमरिया अंचल के मंझौली मौजा अंतर्गत साजदा खातून की जमीन 2023 से रोक सूची में थी, जिसे आज हटा दिया गया।
महत्वपूर्ण निर्देश:
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अन्य रोक सूची में पड़ी जमीनों की फाइलें प्रस्तुत करें। रोक सूची में डाली गई जमीनों की जांच के लिए गठित समिति से तेजी से जांच कराई जाए। जो जमीनें रैयती हैं और किसी विवाद या सरकारी सूची से मुक्त हैं, उन्हें शीघ्र निबंधन के लिए अनुशंसा की जाए।
जिला प्रशासन ने बीते महीनों में 200 से अधिक मामलों को रोक सूची से मुक्त किया है। यह कदम आम जनता की सुविधा और निबंध प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उठाया गया है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य उन लोगों को राहत देना है, जो लंबे समय से अपने जमीनों के निबंध पर रोक के कारण परेशान हैं।
Continue With Google
Comments (0)