गया लाइव डेस्क। छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने गया के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
- पितामहेश्वर छठ घाट पर बैरिकेडिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और प्रकाश व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश।
- सूर्यकुंड घाट पर भीड़ नियंत्रण के लिए श्रद्धालुओं को वैकल्पिक घाटों पर डायवर्ट करने की व्यवस्था।
- गयाजी डैम और देवघाट पर सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश।
- सीता कुंड घाट और मानपुर सूर्य पोखर पर जलजमाव की समस्या का समाधान करने के निर्देश।
- केंदुई छठ घाट पर पहुंच मार्ग और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष दिशानिर्देश।
- पॉलिटेक्निक छठ घाट पर सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
सभी छठ घाटों पर सफाई, सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम और आवागमन से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, गया नगर निगम, सहायक समाहर्ता, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन की यह पहल छठ महापर्व को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहायक होगी।
Continue With Google
Comments (0)