गया लाइव डेस्क। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 20 से अधिक आमजनों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों का ऑन द स्पॉट निवारण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनता दरबार में लोगों ने भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस और शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। फरियादियों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन भी सौंपे।
समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश
जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उनका त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से मामलों की समीक्षा करें और निर्धारित समय सीमा में उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी न हो।
Continue With Google
Comments (0)